10 से 25 फरवरी तक चलाया जा रहा फाइलेरिया उन्मूलन दवा अभियान

0
10
IMG 20260211 121608
Oplus_16908288
IMG 20260211 121618
Oplus_16908288
IMG 20260211 121633
Oplus_16908288

जाजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। कलेक्टर जन्मेज मोहबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे जिले में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 10 से 12 फरवरी तक स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बूथ बनाकर लोगों को दवा खिलाई जा रही है। इसके बाद 13 से 22 फरवरी तक मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा सेवन कराएंगे। वहीं 23 से 25 फरवरी तक मॉपअप राउंड में छूटे हुए लोगों को दवा दी जाएगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी रामायण सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत बलौदा नगर पंचायत के स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल से की गई, जहां छात्र-छात्राओं को दवा खिलाकर फाइलेरिया से बचाव की जानकारी भी दी गई। साथ ही दवा सेवन के बाद सावधानी बरतने और आराम करने की अपील की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य जिले से फाइलेरिया बीमारी को जड़ से खत्म करना है।