बारात में घुसी तेज रफ्तार कैप्सूल गाड़ी, नृत्य कर रहे तीन लोग घायल. देखिए वीडियो…

0
14

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रथ्थू देवांगन के घर पेंड्रावन से आई बारात में रात करीब 10 बजे सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक कैप्सूल गाड़ी लापरवाहीपूर्वक बारातियों के बीच जा घुसी।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिसमे एक बाराती की कमर टूट गई। दूसरी महिला के सीने में चोट और तीसरी महिला का पैर टूट गया है । बताया जा रहा है कि घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।

IMG 20260211 WA0013 IMG 20260211 WA0014 IMG 20260211 WA0012