कोरबा .कोरबा जिले के रलिया गाव में एक बेटी ने हसिया से हमला कर अपने पिता को आखिरकार ख़त्म कर दिया। चरित्र पर आरोप लगाने से वह नाराज थी। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया है।

मध्य रात्रि को हरदिबजार थाना के रलिया गाव में यह वारदात हुई। काफी समय से अनबन के बाद पिता अशोक केवट की हत्या उसकी 25 वर्षीय बेटी ने कर दी। उसने ही इस बारे में दूसरे लोगो को जानकारी दी । जिसके बाद यहां कोहराम मच गया। सुबह महिलाएं यहां दुख व्यक्त करती मिली। इधर हरदिबजार पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अगली कार्रवाई की। आरोपी की छोटी बहन ने बताया कि कई कारण से पिता के साथ उसकी तनातनी थी। वह जाती निवास प्रमाणपत्र बनवाने आई थी। इस दौरान पिता ने चरित्र को लेकर गलत बात की। जिससे वह खफा थी।मृतक के भाई ने बताया कि रात को अशोक की हत्या कर दी गई। इसके पीछे क्या कारण रहा, उसे कोई जानकारी नही है।




