Home Astrology बलौदा स्थित राजू इलेक्ट्रिकल में लगी आग से एक युवक की हुई...

बलौदा स्थित राजू इलेक्ट्रिकल में लगी आग से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो

0
56

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

स्लग – बलौदा में भीषण आग

जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण आगजनी की घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बलौदा स्थित Screenshot 20260206 105915 Gallery

इलेक्ट्रिकल की तीन मंजिला दुकान और उससे जुड़े आवास में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद तीसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के तीन लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन एक 18 वर्षीय युवक आग के घेरे में फंस गया। आग बुझाने के दौरान नगर सेना और दमकल की टीम ने दुकान की दूसरी मंजिल के अंदर से युवक का जला हुआ शव बरामद किया। मृतक युवक राजू इलेक्ट्रिकल के मालिक का बेटा बताया जा रहा है।
इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी आग की चपेट में आया है, जिसकी स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।