Home Astrology प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती...

प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

0
45

IMG 20260204 WA0021 IMG 20260204 WA0020Korba News: प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही

प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात में कोरबा में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 डायल कर और परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी।

यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास घटित हुई। जहां पुल के नीचे खून से लथपथ एक युवक और युवती को पड़े थे। घायल युवती ने किसी तरह 112 पर संपर्क किया और अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी और लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं, मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का निवासी है और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जिसके बाद यह भयावह घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दे दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी