ट्रैलर और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़त, एक की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

0
9

ट्रैलर और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़त-मृत्यु
* एक अन्य की हालत नाजुक
कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रैलर की आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही ट्रक से हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला बॉडी (ट्रक) का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।