अटल स्मृति भवन का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
18 महीने की समय सीमा तय, 3 करोड़ खर्च होंगे

कोरबा में भारतीय जनता पार्टी का नया पार्टी कार्यालय एफसीआई गोदाम के पास तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेक नेताओं की उपस्थिति में सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा ने अपने नए बनने वाले कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर अटल स्मृति भवन रखा है। 1.68 एकड़ भूखंड पर इसे तैयार किया जाना है । पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति में इसका भूमि पूजन संपन्न हुआ। मौके पर पहले नवग्रह पूजा के साथ विभिन्न विधानो की पूर्ति पुरोहितों ने कराई। इसमें भाजपा नेता अजय दुबे व मंजू दुबे यजमान थे। इसके बजट मुख्यमंत्री विश्नु देव ने संगठन प्रभारी अजय जमवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे कैबिनेट मंत्री लखनऊ देवांगन जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा के लिए बेहतर पार्टी कार्यालय की आवश्यकता थी। अटल स्मृति भवन इसकी पूर्ति करेगा और इससे कार्यकर्ता उत्साहित होंगे। संगठन प्रभारी अजय जमवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी संक्षिप्त में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा के रीति-नीति और विचारों को आगे बढ़ाने के मामले में यह भवन उपयोगी साबित होगा । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, डॉ राजीव सिंह, अशोक चवलानी, अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा प्रफुल्ल तिवारी समेत अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।




