Home Astrology नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार , प्लेन क्रैश...

नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार , प्लेन क्रैश में चार लोगों के साथ अजीत की मौत

0
114

“महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।”

“अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।”

“अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।”IMG 20260128 WA00061 IMG 20260128 WA0006

error: Content is protected !!