महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश

0
32

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में विमान को गंभीर क्षति पहुंची है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।प्राथमिक जांच में लैंडिंग के समय तकनीकी समस्या आने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है