Home Astrology नीलकंठ कंपनी के वर्कशॉप में सिलेंडर फटा , एक मजदूर की मौत...

नीलकंठ कंपनी के वर्कशॉप में सिलेंडर फटा , एक मजदूर की मौत दो गंभीर रूप से घायल , देखिए वीडियो

0
84

नीलकंठ कंपनी के वर्कशॉप में सिलेंडर फटा

एक मजदूर की मौत दो गंभीर रूप से घायल

देखिए वीडियोScreenshot 20260116 135614 Gallery

एसईसीएल के कुसमुंडा खदान की एक ठेका कंपनी मैं सिलेंडर फट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है।

कुसमुंडा की ठेका कंपनी नीलकंठ में ऑपरेटर के पद पर सेवारत संजय देवांगन की सिलेंडर फटने से मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं बताया जाता है कि बीती शाम मशीन रिपेयरिंग के दौरान यह घटना घटी। इस घटना के विषय में प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सिलेंडर फटा है वही पुलिस का कहना है की मशीन रिपेयरिंग के दरमियां पिस्टन बाहर निकलकर संजय के सीने पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए।
मृतक संजय देवांगन के विषय में पता चला है कि वह बलरामपुर का निवासी है और चार बहनों का इकलौता भाई था वह नीलकंठ कंपनी में पिछले 3 वर्षों से ऑपरेटर का काम करता था जिससे कंपनी के लोग छुट्टी के दिन भी मिस्त्री का काम करवा रहे थे जहां सिलेंडर फटने से उसकी मौत हो गई