वकील के घर के पास सिलेंडर फटा
पूरे इलाके की बिजली भी हो गई गुल
चपेट में आए लोग किए गए अस्पताल दाखिल
देखिए वीडियो

कोरबा के बुधवारी नमक बस्ती में घरेलू गैस सिलेंडर फट गया
मंजू मिस्त्री नामक अधिवक्ता के निवास में घटित घटना में दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है
थोड़ी देर पहले बुधवारी बस्ती में सिलेंडर में विस्फोट हुआ। तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे, जो लोग घायल हो गए थे उन्हें शीघ्रता से अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई ।
पता चला है कि एक घर में चल रहे निर्माण कार्य में लगे छत्रपाल सिंह मरकाम और सुबोध राठिया नामक मजदूर छत पर समान चढ़ा रहे थे इसी बीच नजदीक से गुजरी हाई टेंशन लाइन से कोई तार टच कर गया जिसके कारण आग लग गई और यह आग सिलेंडर तक पहुंची जिसमें विस्फोट हो गया।
यही नहीं, बताया जाता है कि हाई टेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण वोल्टेज बढ़ गया और बुधवारी के तमाम घरों के विद्युत उपकरण जल गए पूरे इलाके की बिजली चली गई है




