Home Astrology खेत में छुपा कर रखा गया अवैध कोयला जप्त

खेत में छुपा कर रखा गया अवैध कोयला जप्त

0
39

खेत में छुपा कर रखा गया अवैध कोयला जप्तScreenshot 20260111 123617 Gallery

एमसीबी जिले के पोंडी थाना क्षेत्र से अवैध कोयला भंडारण का एक मामला सामने आया है। पोंडी के चिता झोर गांव में एक किसान की सतर्कता से पुलिस ने करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है। कोयला तस्करों द्वारा खेत में छिपाकर रखे गए इस कोयले को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
—पूरा मामला एमसीबी जिले के पोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिता झोर पोंडी का है।
यहां निवासी सोन साय पण्डो के खेत में अज्ञात कोयला तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में कोयला छिपाकर रखा गया था।
जब सोन साय पण्डो ने अपने खेत में रखे कोयले को देखा, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पोंडी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कोयले की जांच-पड़ताल की।
जांच के दौरान पाया गया कि खेत में लगभग 10 टन कोयला अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।
पुलिस ने कोयले को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया है।
जब्त किए गए कोयले की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह कोयला किसका है और इसे यहां किस उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।

गायकवाड़, थाना प्रभारी पोंडी
आज सुबह सूचना मिली थी कि चिता झोर पोंडी, वार्ड क्रमांक एक में सोन साय पण्डो के खेत में अवैध रूप से कोयला रखा हुआ है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में कोयला अवैध पाया गया, जिस पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोयले को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।