कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के धान को चूहे खाने वाले मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACN NEWS में खबर प्रसारित होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि सात करोड़ रुपये का धान गायब होने के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए
संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रीतेश पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस पूरे मामले की जानकारी खुद कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा ने दी है।
वहीं, धान को लेकर भ्रमित और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने पर
जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए
धान संग्रहण केंद्र की नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं।
इसके लिए पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है,
जो जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।
जाँच के बाद और बड़े खुलासे हो सकते है ।




