Home Astrology छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का मामला, हिन्दू लड़की से जबरन निकाह करने...

छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का मामला, हिन्दू लड़की से जबरन निकाह करने से पहले पकड़ा गया मुस्लिम युवक

0
42

छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का मामला, हिन्दू लड़की से जबरन निकाह करने से पहले पकड़ा गया मुस्लिम युवक

अंबिकापुर में लव जिहाद के मामले में युवक को हिरासत में लिया गया

अंबिकापुर में लव जिहाद के मामले में युवक को हिरासत में लिया गया

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां झारखंड का रहने वाला एक मुस्लिम युवक हिन्दू लड़की से निकाह करने जा रहा है। बताया जा रहा कि, लुंड्रा क्षेत्र की रहने वाली युवती से युवक निकाह करने की फिराक में था, तभी हिंदू संगठन के लोगों को इसकी भनक ​लग गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, जब अंबिकापुर कोर्ट के वकीलों व हिन्दू संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद वकीलों और हिंदू संगठन के लोगों ने युवती से पूछताछ शुरू की। इस पर युवती ने बताया कि, युवक उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाकर निकाह कर रहा है। ऐसे में हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को हवाल कर दिया।

वहीं, युवती के परिजनों ने जबरन धर्म परिवर्तन के साथ जबरन निकाह करने की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर विवेचना शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच करने के बाद ही आगे एक्शन लिया जाएगा