Home Astrology जनता के धन के संसाधनों की हो रही बर्बादी , वर्कशॉप की...

जनता के धन के संसाधनों की हो रही बर्बादी , वर्कशॉप की शोभा बढ़ा रहे हीटर , टैंकर में लगी जंग, अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने,देखिए वीडियो

0
40

 

जनता के धन के संसाधनों की हो रही बर्बादी

वर्कशॉप की शोभा बढ़ा रहे हीटर , टैंकर में लगी जंगScreenshot 20260106 223909 WhatsApp Screenshot 20260106 223932 WhatsApp

छत्तीसगढ़ के बड़े नगर निगम में शामिल कोरबा में लाखों खर्च कर खरीदे गए संसाधन बर्बाद हो रहे हैं। ठंड में लोग कांप रहे हैं और निगम के वर्कशॉप में इलेक्टिक हीटर शोभायमान हो रहे है नगर निगम ने ठंडी का लिहाज कर कुछ जगह हीटर लगवा दिए और कहि अलाव जलवा दिए। सीएसईबी चौक स्थित उसके वर्कशॉप में काफी संख्या में हीटर बेमतलब पड़े है। यहां के कर्मी से इस बारे में पूछा गया तो उसका जवाब था- साहब की बता सकेंगे।वर्कशॉप में पानी टैंकर भी मौजूद दिखे। इनमें कुछ नए लग रहे थे। कुछ में जंग लग रही है। कर्मी ने बताया कि लोहे की चादर खराब होने से कुछ का उपयोग संभव नही है। सवाल इस बात का है कि निगम आखिर किस योजना से सामानों की खरीदी करता है। इसके पीछे क्या प्रयोजन रहता है। क्या अधिकारी इस बात का ध्यान भी नही रखते की सामानों की उपयोगिता कब और किसके हित में की जानी चाहिए।