Home Astrology कुत्ते के गले लग गया प्लास्टिक का डिब्बा , सर में फंसा...

कुत्ते के गले लग गया प्लास्टिक का डिब्बा , सर में फंसा डिब्बा लेकर 3 दिन तक घूमता रहा स्वान , देखिए वीडियो

0
54

कुत्ते के गले लग गया प्लास्टिक का डिब्बा

सर में फंसा डिब्बा लेकर 3 दिन तक घूमता रहा स्वान

देखिए वीडियोScreenshot 20251231 142313 Gallery

एक कुत्ता डिब्बे में बंद भोजन को प्राप्त करने की कोशिश में अपना सिर उसमें डाल बैठा. माल तो मिल गया लेकिन कुत्ते का सिर डिब्बे से बाहर नहीं निकल सका। परिणाम स्वरूप सिर में फंसा डिब्बा लिए तीन दिन तक कुत्ता घूमता रहा। आरसीआरएस की टीम ने किसी तरह उसे इस बला से मुक्ति दिलाई

कोरबा शहर के मुड़ापार क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक कुत्ता बदहवास यहां से वाहन भाग रहा था। उसके सिर में फंसा डिब्बा उसे भोजन और पानी से वंचित कर रहा था । लोग कुत्ते को इस भला से मुक्ति दिलाने का प्रयास कर भी रहे थे लेकिन वह उनके हाथ नहीं आता था।

भूखा प्यासा कुत्ता यहां वहां भागते भागते थक हार कर मुड़ापार आवासीय परिसर में आराम करते जैसे ही नजर आया उसे आरसी आरएस टीम ने पकड़कर इस बला से मुक्ति दिलाई