“महाराष्ट्र की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों (कुल 286) पर हुए चुनाव का रविवार को रिजल्ट आना है। इसके लिए सुबह 10 बजे से काउंटिंग जारी है। शाम 4 बजे के आंकड़े के मुताबिक सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन करीब 214 सीटों पर आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी केवल 49 सीटों पर आगे है।”
“महायुति में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आती नजर आ रही है। क्योंकि भाजपा के 118 सीटों पर आगे है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना 59 सीटों और NCP अजित पवार 37 सीटों पर आगे है। काउंटिंग में 288 रिटर्निंग ऑफिसर और 66,775 इलेक्शन ऑफिसर और एम्पलाई अपॉइन्ट किए गए हैं।”
“महाराष्ट्र में निकाय चुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 2 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था। बाकी 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।””धुले की डोंडाइचा नगर परिषद और सोलापुर की उंगर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। जलगांव जिले की जामनेर नगर परिषद में भी अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला नहीं हुआ। तीनों पदों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की है।”
“शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राउत ने कहा- BJP को 120-125 सीटें मिलीं, शिंदे ग्रुप को 54 मिलीं और अजित पवार को 40-42 सीटें मिलीं। ये नंबर असेंबली वाले ही हैं, है ना? वही मशीन, वही सेटिंग और वही पैसा। यही हमारी डेमोक्रेसी है। नंबरों में बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। BJP ने मशीनें उसी तरह सेट की हैं। इसीलिए वही नंबर दिख रहे हैं। उन्हें कम से कम नंबर तो बदलने चाहिए थे।”
“राउत ने कहा कि अभी तक हमने म्युनिसिपल इलेक्शन में कैंपेनिंग के लिए हेलिकॉप्टर और प्राइवेट प्लेन का इस्तेमाल नहीं किया है। हमने ये इलेक्शन वर्कर्स पर छोड़ दिए थे. लेकिन यहां तो मुकाबला रूलिंग पार्टियों के अंदर था। मुकाबला हमारे साथ नहीं था।”
- Astrology
- crime
- JOB
- KORBA
- Uncategorized
- खेल
- छत्तीसगढ़
- ज़रा हटके
- जीवन शैली
- ज्ञान विज्ञान
- ज्योतिष
- ट्रैंडिंग
- देश दुनिया
- धर्म
- मनोरंजन
- राम मंदिर
- वीडियो
- व्यापार
- सेहत
- ख़ास ख़बर




