राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से 21-12-2025

0
78

कोरबा | पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को एक साथ पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दूसरे दिन 22 दिसंबर व तीसरे दिन 23 दिसंबर को छूटे हुए बच्चों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। कोरबा ब्लॉक में 19 हजार 558, कटघोरा में 19 हजार 626, करतला में 22 हजार 732, पाली में 25 हजार 409, पोड़ी-उपरोड़ा में 29 हजार 918 व शहरी क्षेत्र में 55 हजार 180, इस प्रकार कुल 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिले में पोलियो की खुराक पिलाने कोरबा में 351, कटघोरा में 203, करतला में 201, पाली में 234, पोड़ी-उपरोड़ा में 267 और शहरी क्षेत्र में 322 इस प्रकार कुल 1578 बूथ में 3840 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितािननों को अधिकृत किया है।