Home KORBA दो गाड़ियां आपस में टकराई एक की मौत चार घायल.ऑल्टो कार और...

दो गाड़ियां आपस में टकराई एक की मौत चार घायल.ऑल्टो कार और डीजल टैंकर के बीच हुई भीषण भिड़ंत

0
123

vlcsnap 2025 12 20 15h29m38s735

vlcsnap 2025 12 20 15h29m45s920

कटघोरा . कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जब तक घायलों को अस्पताल ले जाया जाता एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई

सूरजपुर से बिलासपुर इलाज करने जा रहे ऑल्टो कार सवार एक परिवार डीजल टैंकर की चपेट में आ गया। आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार सूरजपुर निवासी परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

कटघोरा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम तानाखार मैं हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।इस सड़क हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लगी रही

error: Content is protected !!