Home Astrology साहू समाज बालको का सामाजिक वनभोज बेला जलाशय में संपन्न हुआ

साहू समाज बालको का सामाजिक वनभोज बेला जलाशय में संपन्न हुआ

0
109

*साहू समाज बालको का सामाजिक वनभोज बेला जलाशय में संपन्न हुआ*

तैलिक विकास समिति बालको नगर कोरबा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त, प्राकृतिक, मनोरम स्थल बेला जलाशय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्या, कुलदेवी भक्त माता कर्मा के तैलचित्र में दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। सभी सदस्यों को वनभोज में जाने हेतु बेसब्री से इंतजार रहता है जो उनके अंदर की उत्सुकता को और बढ़ा देते हैं। आरती पश्चात अलग अलग वर्गों में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जैसे छोटे बच्चों के लिए बाल्टी में गेंद डालना, बड़े बच्चो के लिए कुर्सी दौड़, वरिष्ठजनों के लिए कंचा चम्मच दौड़, एवं कपल गेम में चूड़ी डालना । समाज के भावी पीढ़ी बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक ज्ञान विज्ञान से जुड़े हुए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चों की जिज्ञासा व हाज़िर जवाबी देखते ही बन रही थी। सभी वर्गों के सदस्यों ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही मौज मस्ती, हंसी ठहाके व आनंद के पल बटोरे। खेल पश्चात सभी खेल में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। संबोधन की कड़ी में समाज के अध्यक्ष अमरदास साहू ने कार्यक्रम की खूब सराहना की एवं भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ने की बात कही वही संस्थापक सदस्य श्री मंगल सिंह साहूजी ने कहा कि हमारा समाज प्रारंभ से ही अपनी एकता और भाईचारा के लिए जाना जाता है अपनी समृद्ध परंपरा व नैतिकता को बनाए रखना ही भावी पीढ़ी की जिम्मेदारी है। पुरस्कार वितरण एवं संबोधन पश्चात नये सामाजिक सदस्यों द्वारा परिचय प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किया गया । पुरस्कृत प्रतिभागियों में नीतिप्रिया, सुधीर, सानवी, प्रियांश, विवान, आदित्य, अयान, गरिमा साहू, ऋतु साहू, दिलीप साहू, नीतेश साहू, शशिकांत छाया साहू, वोसंत पूजा साहू, संतोष प्रिया साहू शामिल रहे। भारी संख्या में उपस्थित सभी सदस्यों ने वनभोज एवं प्रकृति की नयनाभिराम खूबसूरती का जी भरकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक गोरेलाल साहू, अध्यक्ष अमरदास साहू, महासचिव डिकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शशिकांत साहू, उपाध्यक्ष टिकेंद साहू, उपमहासचिव खोमलाल साहू, डीएन साहू, लीलाकांत साहू, कलेशराम साहू, शंभूराम साहू, रामयश साहू, दिलीप साहू, रवि साहू, शरद साहू ,कृष्णा साहू, कांति साहू, हिमानी साहू, पूजा साहू, कविता साहू, उमा साहू नीता साहू, उर्मिला साहू, गरिमा साहू, साक्षी साहू, रितु, खोमेश्वरी साहू, अर्चना साहू, प्रियंका , वोसंत साहू, जगदीश साहू , सुदामा साहू, रेवाशंकर साहू, राजशेखर साहू, जितेंद्र साहू, वंदना साहू, छाया साहू , वर्षा साहू , गुलेश्वरी साहू , विनोद साहू, ऋषि साहू, अश्विनी साहू,हीरानंद साहू,पूर्णानंद साहू, भारत साहू, रोशन, रश्मि साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं बच्चे उपस्थित रहें। समाज के वरिष्ठजनों ने वनभोज कार्यक्रम की खूब सराहना की। कार्यक्रम का आभार प्रकट शशिकांत साहू कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया।