छात्राओं ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का लिया संकल्प.साडा कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय में हुआ आयोजन

0
56

vlcsnap 2025 12 16 15h59m45s328

कोरबा . स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित साडा कन्या शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय की छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे सभी क्षेत्रों में स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करेंगे और दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित किया जाएगा।

vlcsnap 2025 12 16 15h58m21s001

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले दिनों स्वदेशी संकल्प अभियान को प्रारंभ किया गया । भारत में निर्मित होने वाले सभी सामानों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ उसकी अर्थव्यवस्था को और बेहतर करने का उद्देश्य इस अभियान के पीछे निहित है। कन्या विद्यालय में स्वदेशी संकल्प पर एक कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। महामंत्री अजय विश्वकर्मा विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह और शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर स्वदेशी के बारे में विस्तार से बातचीत हुई। मंडल अध्यक्ष कोरबा योगेश मिश्रा, डॉ राजेश राठौर व भाजपा नेत्री अंजू सिंग ने बताया कि राष्ट्र के हर नागरिक के लिए स्वदेशी संकल्प अभियान महत्वपूर्ण होना चाहिए। जरूरत इस बात की कि हर कोई अपने देश में बड़े सामानों का अधिकतम उपयोग करें। कार्यक्रम में कन्या विद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

vlcsnap 2025 12 16 15h58m12s728

vlcsnap 2025 12 16 15h59m59s496