Home Uncategorized दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 271 रनों का लक्ष्य, कुलदीप-प्रसिद्ध को...

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 271 रनों का लक्ष्य, कुलदीप-प्रसिद्ध को मिले चार-चार विकेट

0
78

तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरीज़ के तीसरे और आख़िरी मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 271 रन का टारगेट दिया है.

विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. सबसे ज़्यादा 106 रन क्विंटन डिकॉक ने बनाए.

वहीं भारत की ओर से सबसे ज़्यादा चार-चार विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने लिए.

रायपुर में खेले गए सिरीज़ के दूसरे मुक़ाबले में दक्षिण अफ़्रीका ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में भारत ने जीत हासिल की थी.

आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, वह सिरीज़ अपने नाम कर लेगी.