विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर.

0
64

जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लॉक में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर दिव्या उच्चतर माध्यमिक शाला बम्हनी, परसाही बाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूली बच्चों को एड्स से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अकलतरा की न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी सिंह ने बच्चों को विधिक जागरूकता भी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को उनके मूल अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षित जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

शिवानी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत के साथ अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बच्चों को हेल्थ अवेयरनेस और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने को प्रोत्साहित करना रहा।