Home Uncategorized रायपुर में SIR के दौरान महिला ने BLO से की मारपीट, साड़ी...

रायपुर में SIR के दौरान महिला ने BLO से की मारपीट, साड़ी भी खींची, देखें वायरल वीडियो

0
76

रायपुर . राजधानी रायपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा बीएलओ को गाली-गलौज कर धक्का देने और हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) फॉर्म के समय पर घर न पहुंच पाने को लेकर विवाद से जुड़ी है।