कोरबा. 24 वर्षीय अरमान खान नामक युवक एक बार फिर कोरबा शहर के मुडापार मुख्य मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक हंगामा मचाता रहा। बताया जाता है कि अरमान खान की हरकत से परेशान परिजन उसे समझा कर घर ले गए लेकिन वहां भी उसकी हरकत जारी रही। जिससे रुष्ट होकर परिजनों ने अरमान की हरकत की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दे दी।
बताया जाता है कि अरमान खान इस तरह की हरकत कई बार कर चुका है ।परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में जेल भी जा चुका है लेकिन उसकी दहशत पैदा कर देने वाली हरकतें बंद होने का नाम नहीं ले रही है




