युवक चोरी छिपे घर पहुंचकर शादी का झांसा देते हुए युवती का दैहिक शोषण करने लगा। युवती के पांव भारी होने पर उसने अरविंद को जानकारी दी। वह युवती को बच्चे के साथ अपनाने का आश्वासन दे दिया, जिससे पीड़िता निष्फिक्र थी। मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब 19 नवंबर को सात माह के गर्भवती युवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। उसे आनन-फानन प्रसव के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी पीड़िता ने युवक को दी। वह न सिर्फ बच्चा अपना होने से इंकार कर दिया, बल्कि उसने पीड़िता को अपनाने से भी मना कर दिया। जिससे हताश पीड़िता का अस्पताल में प्रसव कराया गया। चूंकि नवजात का जन्म समय से पूर्व हुआ था, लिहाजा वह कमजोर था। उसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां एसएनसीयू में नवजात का उपचार चल रहा था।
24 नवंबर की रात करीब 2.30 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन से मेमो मिलने पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बहरहाल पुलिस ने वैकधानिक कार्रवाई पूरी कर मृत नवजात के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
युवक की राह में पीड़िता के परिजन रोड़ा बन रहे थे, जिससे निपटने युवक ने अनूठा तरीका खोज निकाला था। इस रहस्य का खुलासा परिजनों ने बातचीत के दौरान किया। उन्होंने बताया कि अरविंद पीड़िता को एक गोली देता था। वह गोली खाने में मिलाकर देने से शरीर स्वस्थ होने की बात कहता था। उसकी बातों में आकर बेटी खाने में नीद की गोली दे देती थी। वे खाना खाते ही गहरी नीद सो जाते थे। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच करवाई की जा रही है।