Home KORBA बाइक सवार युवकों ने पोकलेन चालक से की मारपीट . मोबाइल पर...

बाइक सवार युवकों ने पोकलेन चालक से की मारपीट . मोबाइल पर फिंगर लगवाकर रुपये झटके

0
98

कोरबा . कोरबा के मोतिसागर पारा निवासी रितेश मिर्झा से पिछली रात पंतौरा मार्ग पर बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। रितेश ने बताया कि वह पोकलेन लेकर गया हुआ था। वापसी में दुपहिया से लौट रहा था। उसी दौरान सुनसान रोड पर बदमाशों ने उससे मारपीट की। सोने की बाली व फ़ोन पे से रुपये झटक लिए।

Bo इस घटना में रितेश को काफी चोटे आई हैं। उसने बताया कि टोल नाका के कर्मचारियों के जरिये उसने अपने भाई को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल लाने की व्यवस्था की गई। कोरबा के अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे।

error: Content is protected !!