Home Astrology प्रशासन के संरक्षण में जिओ स्पार का अवैध निर्माण, देखिए वीडियो

प्रशासन के संरक्षण में जिओ स्पार का अवैध निर्माण, देखिए वीडियो

0
172

*प्रशासन के संरक्षण में जिओ स्पार का अवैध निर्माण

IMG 20251123 WA0006*

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी,कोरबा पश्चिम के विस्तार परियोजना में संचालित निजी कंपनी जिओ स्पार अपनी मनमानी पर उतरा हुआ है जिला प्रशासन,नगर निगम, पर्यावरण विभाग एवं अन्य किसी भी प्रशासनिक अनुमति के बैंचिग प्लांट का कार्य जोर – शोर से चल रहा है।

उक्त कंपनी के हौंसले इतने बुलंद है कि स्थानीय अखबारों में भी अवैध निर्माण का समाचार प्रकाशित होने के बाद भी अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हुए स्थानीय प्रशासन को नजर अंदाज करते हुए कार्य कर रही हैं छत्तीसगढ़ राज्य में कोरबा पश्चिम विस्तार परियोजना कोरबा के स्थानीय युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार का अवसर दिलाने का एक उद्देश्य था।

परंतु जिओ स्पार द्वारा ना तो स्थानीय मजदूरों ना ही यहां के युवा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दे रही बल्कि बाहर से मजदूरों को लाकर यहां के स्थानीय लोगों का हक मारने का काम कर रही हैं।

उक्त बैंचिंग प्लांट द्वारा स्थानीय निवासियों को अत्यधिक प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है वो दिन दूर नहीं जब यह आक्रोश जनआंदोलन बन कर प्रबंधन के खिलाफ खड़ा हो सकता हैं।

error: Content is protected !!