सप्ताह में एक दिन डिजिटल फास्टिंग का नियम बनाएं विद्यार्थी. जिलाधिकारी के आसन पर नजर आई दीक्षा का आदेश

0
72

vlcsnap 2025 11 21 16h05m21s381

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में बाल दिवस पर प्रशासन की ओर से बच्चों को खुश करने के लिए मौका दिया गया। नवागढ़ के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा को कुछ देर के लिए जिलाधिकारी की आसंदी दी गई। छात्रा की ओर से इस दौरान डिजिटल फास्टिंग का आदेश जारी किया गया।

vlcsnap 2025 11 21 16h05m33s003

विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाते रहे हैं । जांजगीर चांपा जिले में हाई स्कूल की छात्रा दीक्षा को कुछ समय के लिए कलेक्टर बनाया गया। दीक्षा ने नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए सप्ताह में एक दिन डिजिटल फास्टिंग करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कई और भी काम करने की जरूरत बताई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि बच्चों के निर्णय लेने की क्षमता को परखना हमारी इस पहल का एक उद्देश्य था और हम इसमें काफी हद तक सफल रहे।