Home Uncategorized अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में दर्ज...

अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

0
116

 

अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सदस्य अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के हाल ही में सम्पन्न चुनाव में शानदार विजय प्राप्त की है। राज्य भर के लगभग 23,500 कुल अधिवक्ताओं मे से 13,624 अधिवक्ताओ ने 30 अक्टूबर 2025 के सम्पन्न चुनाव मे मतदान किया। मतदान में तिवारी जी ने उल्लेखनीय मतों से जीत हासिल की और वे 25 निर्वाचित होने वाले सदस्यों में 10 वें स्थान पर चुने गए। तिवारी जी को समस्त जिलों से अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जो उनके प्रति अधिवक्ता समुदाय की अटूट विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। यह उनकी परिषद में लगातार चौथी जीत है, जो उनके निरंतर प्रभावशाली नेतृत्व और न्याय सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए नीतियाँ तैयार करना, उनके कल्याण के लिए योजनाएँ बनाना तथा आवश्यक फंडिंग की व्यवस्था करना है। अधिवक्ता तिवारी ने अपने पूर्व कार्यकालों में अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण और कल्याण के साथ ही साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एवं डेथ क्लैम मे वृद्धि जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे, जिनके सकारात्मक परिणामों के आधार पर उन्हें पुनः अधिवक्ता समुदाय ने विजय का आशीर्वाद दिया है।अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने इस अवसर पर कोरबा जिला सहित राज्य के सभी अधिवक्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद के माध्यम से अधिवक्ता समुदाय के सर्वांगीण विकास, सुविधा विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समर्पित रहेंगे।

error: Content is protected !!