acn18.com बिलासपुर। रायपुर रेल मंडल के हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस काम के तहत बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डरों को लॉन्च किया जाना है। निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने 20, 22, 23 और 24 नवंबर को अलग–अलग लाइनों पर 3 से 4 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक तय किया है। इसके चलते 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते ही समाप्त किया जाएगा।
ये गाड़ियां रहेगी रद्द
20 और 23 नवंबर को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर से आगे गोंदिया तक यह पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू भी गोंदिया से नहीं चलेगी और बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।




