Home Uncategorized बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे 2025.एनडीए को बहुमत, नीतीश कुमार की JDU बनी...

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे 2025.एनडीए को बहुमत, नीतीश कुमार की JDU बनी सबसे बड़ी पार्टी, महागठबंधन की हालत खराब

0
85

बिहार . बिहार में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को हुआ था.

चुनाव में अहम मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है. एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) जैसे दल हैं.

वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी). कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और तीन वामपंथी दल-सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई(एम-एल) हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटे के रुझानों में एनडीए (NDA) को जबरदस्त बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन (Election Commission ) के रुझानों में भी एनडीए को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक एनडीए 147 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन (Mahagathbandhan) की हालत खराब दिख रही है। इलेक्शन कमीशन के 10 बजे तक के रुझानों के हिसाब से महागठबंधन सिर्फ 48 सीटों पर आगे चल रही है।