जांजगीर चांपा .. जिले के पामगढ़ में स्क ज्वैलर्स को पौने दो करोड रुपए की शपथ लगी है। इसके यहां से बाइक सवार एक बदमाश ने 178 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हो गया। जिस अंदाज में घटना हुई है, उससे लगता है कि पूरे प्लान के साथ बदमाश यहां पहुंचा था। जांजगीर चांपा जिला के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने बताया कि आरोपी का एक सहयोगी दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। जबकि आरोपी ने दुकान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कुछ देर के बाद सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार का ध्यान जरा सा हटा कि बदमाश ने आभूषण का डिब्बा लिया और फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस की 6 टीमों ने काफी कुछ पता कर लिया है।




