Home KORBA जिला अस्पताल से फरार हुआ ठगी का आरोपी, पुलिस प्रशासन में मचा...

जिला अस्पताल से फरार हुआ ठगी का आरोपी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

0
69

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक विचाराधीन कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया है, जानकारी के मुताबिक, शातिर ठगी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद, जिसे 28 अक्टूबर 2025 को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था, वो इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि आरोपी पंचराम निषाद के हाथ में फैक्चर था, जिसके चलते उसे 07 नवंबर को जिला जेल से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन आज सुबह वह जेल सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया, घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, फिलहाल फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीमों को भेजा गया है.

जांजगीर-चांपा जिला जेलर डी.डी.टोंडर ने बताया की विचाराधीन कैदी पंचराम निषाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, इलाज के दौरान वह सिपाही की निगरानी में था, लेकिन मौका पाकर वह भाग निकला, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है.