भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
पत्नी की हत्या कर शव को तालाब में छुपाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
एंकर – जांजगीर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को तालाब में छुपा दिया।
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को भरत लाल राठौर नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी सरस्वती राठौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन दो दिन बाद, सरस्वती का शव गांव के तालाब में संदिग्ध हालत में मिला — गले में ईंट बंधी हुई थी।
मर्ग जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि सरस्वती राठौर का पति भरत राठौर शराब और गांजे का आदी था, जिससे आए दिन घरेलू विवाद होते थे। पत्नी उसे नशा करने से रोकती थी, जिससे तंग आकर भरत ने तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी और शव को ईंट से बांधकर पानी में छुपा दिया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




