Home Uncategorized जांजगीर-चांपा के स्कूल में शिक्षक के नशे में होने का वीडियो वायरल!कथित...

जांजगीर-चांपा के स्कूल में शिक्षक के नशे में होने का वीडियो वायरल!कथित नशे में शिक्षक का वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल. Video

0
5

Acn18. Com भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल में मौजूद होने का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में शिक्षक कथित रूप से नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण की जगह है और ड्यूटी के दौरान शिक्षक के कथित रूप से नशे में होने की शिकायत बेहद गंभीर है।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

साथ ही स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और अनुशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की जांच पर है। वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और मामले में जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!