अमित शाह ने एक्स पर लिखा– अबूझमाड़ इलाका हुआ नक्सलमुक्त, दक्षिण बस्तर से नक्सलवाद जल्द मिटा देंगे

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर ट्वीट करते कहा है कि छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ इलाका नक्सलमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई चल रही है जिसे सुरक्षा बल जल्द मिटा देंगे।
शाह ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर, जो कभी आतंकवादियों के गढ़ थे, आज नक्सली आतंक से मुक्त घोषित कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अब दक्षिणी बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल जल्द ही मिटा देंगे।
शाह ने कहा कि जनवरी 2024 से, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद, 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 गिरफ्तार किए गए हैं और 477 का सफाया किया गया है। ये आँकड़े 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं।




