Home Astrology बड़ी खबर: गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल, भाजपा के सभी 16...

बड़ी खबर: गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल, भाजपा के सभी 16 मंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा

0
240

बड़ी खबर: गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल, भाजपा के सभी 16 मंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा

आपको बता दे गुजरात के मंत्रियों द्वारा दिए गए इस्तीफे राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। सभी मंत्रियों के इस्तीफे पहले से ही तैयार थे, जिस पर मंत्रियों ने अपने साइन कर दिए। इसके अलावा अभी कोई और निर्देश नहीं दिए गए हैं। आपको बता दे कि गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सबसे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने इस्तीफा दिया। इसके बाद एक के बाद एक सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया।

ये सभी इस्तीफे विश्वकर्मा को सौंपे गए, जिन्होंने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। इस पूरे राजनीति घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से इस्तीफा नहीं मांगा था। आज दोपहर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर सरकार के सभी मंत्रियों की बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि सभी मंत्री सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। इस फैसले के बाद अब सबकी निगाहें नए मंत्रिमंडल की घोषणा पर टिकी हैं। नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल शुक्रवार 17 अक्टूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा

error: Content is protected !!