Home Astrology संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर, छत्तीसगढ़...

संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर, छत्तीसगढ़ शासन का आदेश हुआ जारी

0
221

संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर, छत्तीसगढ़ शासन का आदेश हुआ जारी

10 अक्टूबर को शुक्रवार काे जारी सूची में बिलासपुर संभाग के लिए बने संभागीय अधिमान्यता समिति में कारोबार जिले से सीनियर पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर काे सदस्य बनाया गया है।
राज्य सरकार ने कृष्ण कुमार राठौर को पत्रकारों को अधिमान्य करने वाली संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नामांकित किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन करने के साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है।
इस बारे में शासन की ओर से 10 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी किया गया है। समिति के सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में कार्यरत पत्रकारों को अधिमान्यता दिए जाने का निर्णय पारित होता है। वर्ष में होने वाली बैठकों के आधार पर पत्रकारों को अधिमान्यता दी जाती है। बैठक का समन्वय सरकार का जनसंपर्क विभाग करता है। पत्रकार साथी अधिमान्यता संबंधी जानकारी के लिए श्री कृष्ण कुमार राठौर से संपर्क कर सकते है

error: Content is protected !!