Home KORBA रामलीला मंचन के लिए तैयार हो गया कोरबा ,बनारस की रामलीला मंडली...

रामलीला मंचन के लिए तैयार हो गया कोरबा ,बनारस की रामलीला मंडली बनाएगी राममय वातावरण, महापौर संजू देवी राजपूत ने सबको दिया न्योता, देखिए वीडियो

0
107

रामलीला मंचन के लिए तैयार हो गया कोरबा
बनारस की रामलीला मंडली बनाएगी राम मय वातावरण

संजू देवी राजपूत और अशोक चावलानी ने सबको दिया न्योताScreenshot 20250926 181032 Gallery

कोरबा में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है नगर निगम के सौजन्य से आयोजित दशहरा उत्सव में रामलीला के अलावा लेजर शो आतिशबाजी और रावण दहन भी किया जाएगा। इस उत्सव के लिए तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है

घंटाघर कोरबा के ओपन ऑडिटोरियम में 28 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होने जा रहा है। महापौर संजू देवी राजपूत कमिश्नर आशुतोष पांडे संयोजक अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया

व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रदेशवासियों से नगर निगम द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का आनंद उठाने का आग्रह किया है

नगर निगम द्वारा आयोजित इस अनूठे और सराहनीय कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पार्षद अशोक चावलानी ने भी नगर वासियों को निमंत्रण देते हुए आग्रह किया है कि हम सब एक साथ मिलकर रामलीला रावण दहन लेजर शो और आतिशबाजी का आनंद उठाएं