Home Astrology शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल : अवैध महुआ शराब के...

शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल : अवैध महुआ शराब के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंची सैकड़ों महिलाएं

0
125

शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल : अवैध महुआ शराब के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंची सैकड़ों महिलाएंScreenshot 20250913 131803 Gallery

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के चंगोरी गांव से सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शनकिया

ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में घर-घर कच्ची महुआ शराब बनाई और खुलेआम बेची जा रही है।
इस जहरीले नशे ने छोटे बच्चों और अन्य ग्रामीणों को बर्बादी की राह पर धकेल दिया है।

महिलाओं का कहना है कि शराब की लत से परिवार टूट रहे हैं, रोज़गार बर्बाद हो रहा है और आने वाली पीढ़ी अंधकार में जा रही है।

महिलाओं ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने खुद भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन और शराब पकड़कर पुलिस को सौंपा था,
लेकिन अकलतरा पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पुलिस की यह ढिलाई समाज के लिए तो नुकसानदेह है ही, साथ ही आदिवासी समुदाय के लिए शुरू की गई स्वरोजगार उन्मूलन योजना पर भी पानी फेर रही है।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस नशे के कारोबार पर रोक नहीं लगी तो वे स्वयं मोर्चा संभालेंगी और आंदोलन को और तेज करेंगी।