Home Astrology वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान बिलासपुर में, सचिन पायलट सहित...

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान बिलासपुर में, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के सभी नेता पहुंचे मंच पर

0
79

Screenshot 20250909 170232 Gallery

राहुल गांधी के आवाहन पर पूरे देश में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के मंच में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव,पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,फिर पीसीसी चीफ दीपक बैज और अंत में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया।

सभा की शुरुआत में सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा– भारत के इतिहास में वह दिन दर्ज हो गया, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में फर्जी वोटर की पोल खोली। एक लाख से ज्यादा डुप्लीकेट नाम का खुलासा हुआ लेकिन आयोग ने जांच के बजाय राहुल गांधी से हलफनामा और माफी मांगने को कहा लेकिन वही अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं हलफनामा और माफी मांगने को कहा गया? भूपेश ने आगे कहा– ईवीएम और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होती तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार बनती। राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं, कहीं बनारस में फूट गया तो मोदी कहां जाएंगे? पूर्व मुख्यमंत्री के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा– बिलासपुर की धरती से हम सरकार को चुनौती दे रहे हैं। यह सरकार वोट चोरी से बनी है। जनता महंगाई और अव्यवस्था से बेहाल है। बस्तर में बाढ़ आई तो मुख्यमंत्री पीड़ितों से हाल पूछने पहुंचे, लेकिन डिप्टी सीएम तीजा-तिहार में नाचते रहे। अब आंदोलन रायगढ़ से भी शुरू होगा। अंत में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा– 1952 से लेकर अब तक देश में एक वोट का अधिकार मिला। लेकिन आज निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया बदल दी गई है। वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई जाती। राहुल गांधी आयोग से सवाल करते हैं, पर जवाब बीजेपी देती है। बिहार में लाखों नाम काटे गए। विपक्ष और मीडिया पर दबाव बनाया जाता है। सवाल यह है कि कितने बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई हुई? उल्टा भूपेश बघेल के बेटे और कवासी लखमा को जेल में डाल दिया गया। पीसीसी चीफ और सचिन पायलेट ने कहा यह बिलासपुर से शुरू हुआ है आगे 16 – 17 को रायगढ़ और उसके बाद पूरे प्रदेश के जिलों में भी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा।