दोस्त के जन्मदिन पर शराब पिया, डांस किया और फिर कर दिया हत्या

दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए सभी एकत्रित हुए। केक काटा गया और फिर शुरू हुई पार्टी ।शराब की बोतल खुली थोड़ी देर बाद विवाद हो गया और फिर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में है कुछ अभी भी फरार हैं
दुर्ग जिले के एचएससीएल कॉलोनी में एक जन्मदिन की खुशियां देर रात मातम में बदल गईं। बीती रात एक स्कूल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने दो अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, दो अपचारी बालक अभी फरार है उनकी तलाश की जा रही है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में कुछ युवक एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन मनाने के लिए दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे, क्योंकि स्कूल का गेट बंद था। पार्टी में केके केक काटा गया, संगीत बजा और खुशियां मनाई गईं। लेकिन इसी बीच पार्टी में शामिल रोशन कुमार ठाकुर का अन्य युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो मामला मामूली था, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पांच युवकों ने मिलकर रोहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले रोशन की जमकर पिटाई की, फिर ईंट और पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रोहन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अपचारी बालकों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी फरार हैं।मौके से शराब की बोतलें, बर्तन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई है। सीएसपी ने कि यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।




