Home Astrology सीपीआई प्रतिनिधि मंडल ने बालको नगर की जन समस्या को लेकर जिला...

सीपीआई प्रतिनिधि मंडल ने बालको नगर की जन समस्या को लेकर जिला कलेक्टर से की मुलाकात

0
151

*सीपीआई प्रतिनिधि मंडल ने बालको नगर की जन समस्या को लेकर जिला कलेक्टर से की मुलाकातIMG 20250908 WA0074 1 IMG 20250908 WA0076 IMG 20250908 WA0080 IMG 20250908 WA0078 IMG 20250908 WA0077 IMG 20250908 WA0079।*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश कोरबा से मुलाकात कर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा द्वारा बालको नगर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर 5 सितंबर 2024 को एक दिवसी धरना प्रदर्शन करते हुए, आपको ज्ञापन दिया गया था, परंतु 1 वर्ष व्यतीत हो जाने के उपरांत भी आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आपसे निवेदन है कि इस पर त्वरिक कार्रवाई करें, जिससे कि आम जनता सुकून से और सुरक्षित जीवन यापन कर सके। जिलाधीश महोदय ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा, सह सचिव कामरेड अनूप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कामरेड धर्मेंद्र तिवारी, जिला परिषद सदस्य कामरेड एस के सिंह, कामरेड विजयलक्ष्मी चौहान उपस्थित रहे।
वर्मा ने कहा कि भाकपा द्वारा लगातार विभिन्न समस्याओं को उठाया जा रहा है पर शासन प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
5 सितंबर 2024 के धरना-प्रदर्शन में उठाए गए मुद्दे निम्नानुसार है।
1) बालको रिंग रोड से मेजर ध्यानचंद चौक तक गुणवत्ता पूर्वक सड़क निर्माण किया जाए।
2) बालको संयंत्र में ड्यूटी आने-जाने के दौरान बड़ी गाड़ियों पर ‘नो एंट्री’ लगाए जाए।
3) परसाभाटा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की गुमटियों का जिर्णोद्धार किया जाए।
4) बालको के विभिन्न वार्डों में नालियों का जीर्णोद्धार किया जाए।
5) विभिन्न वार्डों में ट्रांसफार्मर में लगे पैनल का दरवाजा लगाया जाए।
6 परसाभाटा चौक एवं अन्य वार्डो के खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधार किया जाए।