Home Astrology चौपाल में बैठक के दौरान मचा बवाल,दो महिलाओं से शादी कर संबंध...

चौपाल में बैठक के दौरान मचा बवाल,दो महिलाओं से शादी कर संबंध का दावा .आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की जमकर कर दी पिटाई पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत भेजा जेल,

0
127

चौपाल में बैठक के दौरान मचा बवाल,दो महिलाओं से शादी कर संबंध का दावा .आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की जमकर कर दी पिटाई पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत भेजा जेल,IMG 20250907 WA0043

कोरबा।जिले के एक सरहदी गांव के चौपाल में चल रही बैठक के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बदमाश ने बैठक के बीच ही दो महिलाओं से विवाहोत्तर संबंध का दावा करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। पहले तो परिजन बर्दाश्त करते रहे, लेकिन सारी हदें पार होने पर युवक को जमकर सबक सिखाया गया। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ के दो अलग अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल करा दिया है। साथ ही मारपीट करने वालों के खिलाफ भी जुर्म पंजीबद्ध किया गया है।

घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विकास उर्फ भोंकू नामक युवक निवास करता है। वह कुछ समय पहले ही अनाचार के मामले में जेल से रिहा हुआ है। विकास गांव में घूम घूमकर दो महिलाओं से विवाहोत्तर संबंध होने की बातें करता था। उसके इस करतूत से दोनों महिला और उनके परिजन भी तंग आ चुके थे। उन्होंने अपनी समस्या गांव के मुखिया सहित अन्य लोगों को सुनाई। मामले को लेकर गांव में चौपाल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों पीड़ितो के अलावा उनके परिजन सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बैठक चल रही थी, इसी बीच विकास भी पहुंचा।

बैठक में उसका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक ने पुनः महिलाओं से विवाहोत्तर संबंध का हवाला देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। पहले तो ग्रामीणों ने उसे समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय उल जलूल हरकत करने लगा। जिससे परेशान होकर परिजनों ने युवक को जमकर सबक सिखाया। साथ ही थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। खासबात तो यह है कि मारपीट में आरोपी को चोटें आई है, जिसके मद्देनजर उसकी शिकायत पर मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और युवक की इन हरकतों से पूरा गांव परेशान है कुछ माह पहले ही जेल से छूट कर आया था।ऐसे में फिर सेल जेल से छूटने के बाद उसके द्वारा गांव में उत्पात मचा सकता है।