Home Astrology 14 साल से अलग रह रही पत्नी, हाईकोर्ट ने पति को दिया...

14 साल से अलग रह रही पत्नी, हाईकोर्ट ने पति को दिया तलाक की अनुमति,मामला कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र का

0
153

14 साल से अलग रह रही पत्नी, हाईकोर्ट ने पति को दिया तलाक की अनुमति।।

एंकर –पति से 14 साल से अलग रह रही पत्नी के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अब दोनों के बीच पुनर्मिलन की कोई संभावना नहीं बची है। ऐसे में पति की अपील स्वीकार करते हुए विवाह विच्छेद (तलाक) का आदेश दिया गया है। साथ ही पत्नी को बेटी के भरण-पोषण के लिए 15 लाख रुपये का स्थायी गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया गया। दरअसल मामला कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र का है। एसईसीएल में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत युवक की शादी 11 फरवरी 2010 को हुई थी। शादी के बाद बेटी का जन्म हुआ, लेकिन कुछ समय बाद दंपती में विवाद बढ़ गया और 2011 से पत्नी पति से अलग रह रही है। पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के मामले दर्ज कराए। उसका कहना था कि बेटी होने के बाद परिवार का व्यवहार बदल गया और 5 लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू किया गया। उसने आरोप लगाया कि पति और ससुरालवालों ने मारपीट की और जान से मारने का प्रयास भी किया।
वहीं पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने वैवाहिक दायित्व निभाने से इनकार कर दिया और परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। पति का यह भी कहना था कि पत्नी ने झूठे केस दर्ज कराए और कोर्ट परिसर में हमला करने की कोशिश भी की।
पति ने 2015 में तलाक की अर्जी लगाई थी, लेकिन 2017 में कटघोरा फैमिली कोर्ट ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि पति पत्नी की कथित क्रूरता को साबित नहीं कर सका। इसके खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि पत्नी लंबे समय से अलग रह रही है और इस बीच पति व उसके परिवार पर कई केस भी दर्ज किए। ऐसे हालात में पुनर्मिलन की कोई संभावना नहीं है। कोर्ट ने माना कि बिना कारण वैवाहिक जीवन से दूरी बनाना पति के प्रति क्रूरता है। इसलिए फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त कर पति को तलाक की डिक्री प्रदान की गई।