Home Astrology सतरेंगा पर्यटन स्थल के गार्डन में घूमते दिखे दो भालू, पर्यटक व...

सतरेंगा पर्यटन स्थल के गार्डन में घूमते दिखे दो भालू, पर्यटक व कर्मचारियों की सांसे अटकी, बिजली जाने के बाद जंगल से गार्डन पहुंचे थे भालू, देखिए वीडियो

0
80

कोरबा ब्रेक

सतरेंगा रिसोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो जंगली भालू अचानक गार्डन क्षेत्र में घूमते नजर आए।

पर्यटक और कर्मचारियों में दहशत व्याप्त

बिजली गुल होते ही गार्डन में पहुंच जाते हैं जंगली जानवर

पर्यटकों और स्टाफ में बढ़ा डर
हादसे की आशंका के बीच वन विभाग ने गश्त बढ़ाने और सतर्क रहने दी सलाह

वहां उपस्थित लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू पास के जंगल से निकलकर सीधे सतरेंगा रिसोर्ट के गार्डन में आ गए और देर तक इधर-उधर खेलते व घूमते रहे।

इस दौरान रिसोर्ट में ठहरे पर्यटक और कर्मचारी भयभीत रहे। महिलाओं ने बताया कि सतरेंगा रिसोर्ट क्षेत्र में अक्सर रात को बिजली गुल हो जाती है। अंधेरे का फायदा उठाकर भालू गार्डन में प्रवेश कर जाते हैं। यही कारण है कि महिलाएं शाम 6 बजे के बाद गार्डन की गतिविधियां बंद कर देती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन जंगली जानवर जंगल से बाहर आकर रिसोर्ट और आसपास की बस्तियों में नजर आते हैं।