Home Astrology पानी सप्लाई में लगे ट्रैक्टर चालक ने छात्र ज्योति भारद्वाज को मार...

पानी सप्लाई में लगे ट्रैक्टर चालक ने छात्र ज्योति भारद्वाज को मार डाला एक मोटर साइकल चालक का पैर हुआ फैक्चर बाल बाल बचा

0
105

पानी सप्लाई में लगे ट्रैक्टर चालक ने छात्र ज्योति भारद्वाज को मार डाला

एक मोटर साइकल चालक का पैर हुआ फैक्चर बाल बाल बचाScreenshot 20250901 151304 Gallery

बाइक पर सवार होकर छात्र कॉलेज जा रहा था रास्ते में उसे ट्रैक्टर ने ठोकर मार कर मौत के घाट उतार दिया। वही मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति संयोग से बच गया

 

कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना से 300 मीटर की दूरी पर शारदा इलेक्ट्रॉनिक के पास पानी टैंकर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 A Z 0466 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कॉलेज जा रहे बीए सेकंड ईयर के छात्र ज्योति भारद्वाज को ठोकर मार दिया। ग्राम बाता निवासी ज्योति को हरदी बाजार कॉलेज छोड़ने अपनी बाइक से रुद्र प्रताप पाटले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के चालक ने मोटरसाइकिल के पीछे बैठे छात्र ज्योति भारद्वाज पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं मोटरसाइकिल चालक का पैर फैक्चर हो गया । चालक मौका पाते ही वहां से फरार हो गया। लोगों का कहना है कि पानी सप्लाई का काम किसी अनसूया राठौर ने लिया है

गौरतलब है की हरदी बाजार क्षेत्र में निरंतर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।पुलिस निष्क्रिय है। उसे सक्रिय होने और करने की आवश्यकता है वरना किसी दिन पुलिस प्रशासन को उग्र जन आंदोलन का सामना करना पड़ेगा