Home Astrology सार्वजनिक शौचालय नाली सफाई के नाम से लाखो की गड़बड़ी

सार्वजनिक शौचालय नाली सफाई के नाम से लाखो की गड़बड़ी

0
106

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

सार्वजनिक शौचालय
नाली सफाई के नाम से लाखो की गड़बड़ीScreenshot 20250901 144131 Gallery

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगाजल से एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव में सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई. नाली सफाई हैंडपंप मरम्मत और अन्य कई विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए की राशि आहरित कर ली गई, लेकिन जमीन पर कार्य होता नजर नहीं आया। जब इस पूरे मामले में मीडिया ने सरपंच से जवाब मांगा, तो उन्होंने कहा कि तुमको खबर चलाना है तो चला लो ।

जांजगीर-चांपा जिले के नावागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगाजल में सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई के नाम से 49 हजार रुपए और नाली सफाई. चबूतरा रिपेरिंग के नाम से बड़ा घोटाला और कई विकास कार्यों के नाम पर पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च दिखाए गए हैं। पंचायती दस्तावेजों के अनुसार सरपंच और सचिव ने मरम्मत कार्य और अन्य विकास योजनाओं की आड़ में बड़ी राशि निकाल ली, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्य नजर नहीं आता। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण है।

जब मीडिया की टीम ने सरपंच और सचिव से फोन पर बात करने की कोशिश की, तो सरपंच पुत्र ने पत्रकारों को धमकाते हुए कहा की जो खबर छापना है छाप दो ईसका वीडियो एक पत्रकार ने बना लिया!