Home Astrology ऊर्जा नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मंदिरों में लगी भक्तों की...

ऊर्जा नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

0
102

 

ऊर्जा नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़Screenshot 20250816 180001 Gallery

ऊर्जानगरी कोरबा में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे रहे। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता, कृष्ण बनो प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन गूंज रहे हैं और श्रद्धालु पूरी आस्था और उल्लास के साथ पर्व का आनंद उठा रहे हैं।